GOOGLE WALLET UPDATE NEWS. गूगल एक ऐसी कंपनी है जो न सिर्फ को सर्च इंजन उपलब्ध करा रही है, बल्कि कई सारी बहुत सी सुविधाएं भी दे रही है। गूगल फोटो, गूगल पे, गूगल वॉलेट जैसे कई एप से लोग जुड़े है और इस्तेमाल भी कर रहे हैं। वहीं अब गूगल अपने गूगल वॉलेट को भी अपडेट करने की तैयारी में है। इसमें एक और खास फीचर एड करने वाला है। इस फीचर के साथ गूगल वॉलेट में आयुष्मान कार्ड व अपना हेल्थ रिकॉर्ड भी देख पाएंगे।

बता दें, गूगल वॉलेट को गूगल ने अभी कुछ महीने पहले ही लांच किया है। यह डिजिटल वॉलेट यूज करने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। इसमें कई सारे जरूरी डॉक्यूमेंट को रख सकते हैं। इस गूगल वॉलेट को कंपनी और भी अपडेट करने की सोच रहा है। इस पर काम भी चल रहा है। नई फीचर जल्द ही लोगों को यूज करने के लिए दी जाएगी।

करोड़ों यूजर्स को होगा लाभ
अभी तक एका केयर ही भारत में डिजिटल हेल्थ आईडी जारी करता है। लेकिन अब गूगल वॉलेट अपने फीचर को काफी अपडेट करने वाला है। इस फीचर को साल के शुरुआत में यानी के वर्ष 2025 में ही मिलेगी। इस सुविधा के शुरू होने से देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक आभा कार्ड धारक अपने डिजिटल हेल्थ कार्ड को गूगल वॉलेट में भी एक्सेस कर पाएंगे और अपना मेडिकल रिकॉर्ड भी देख पाएंगे। इस सुविधा के शुरू होते ही कहीं से भी अपना हेल्थ कार्ड चेक कर सेकेंगे। इसके लिए गूगल वॉलेट से आभी को लिंक करने के लिए यूजर्स को अपने बायोमैट्रिक से इसे ऑथेंटिंकेट करना होगा।

इसके अलावा यूजर्स इसमें पिन या पास वर्ड भी यूज कर सकेंगे। आभा का नंबर जनरेट करने के लिए आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस दोनों में से कोई एक डॉक्टयूमेंट की जरूरत होती है उससे ही आभा को शुरू किया जा सकता है। हेल्थ सर्विस को लिंक करने के लिए आभाकार्ड की जरूरत होती है। इसे एक यूनिवर्सल हेल्थ आईडी कार्ड के तौर पर भी यूज किया जाता है।





































