DANTEWADA NEWS. बस्तर पुलिस IG सुंदरराज P ने आज प्रेस कांफ्रेस की पुलिस नक्सली मुठभेड़ को लेकर पूरी जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि जवानों ने 31 नक्सलियों के शव घटना स्थल से बरामद किए हैं। और 30 से ज्यादा हथियार भी जब्त किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 18 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल है।
पुलिस नक्सली मुठभेड़ पर PC लेकर बस्तर पुलिस IG सुंदरराज P ने बताया कि कल दंतेवाड़ा नारायणपुर सीमा पर जवानों को बड़ी सफलता मिली थी।
बस्तर पुलिस IG सुंदरराज P ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में 18 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल है, इनमें से 15 नक्सलियों की शिनाख्त हुई हैं।Ak47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः जल्द पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी हाइड्रोजन पावर ट्रेन, चेन्नई में तैयार है प्रोटोटाइप कोच
IG सुंदरराज पी ने बताया कि, ये ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ देश भर में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। बस्तर आईजी सुंदराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने LMG राइफल, AK 47 राइफल, SLR राइफल, INSAS राइफल, कैलिबर 303 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ 30 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः अब WhatsApp में अपना पसंदीदा गाना कर सकते है सेट, जानें Process
IG सुंदरराज पी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे बताया कि, इस मुठभेड़ में DKSZC सदस्य नीति और कमलेश भी मारे गए हैं। कमलेश पर 25 लाख रुपए का इनाम था। वहीं नीति पूर्वी बस्तर डिविजन की सचिव और बारसूर एरिया कमेटी इंचार्ज थी। वहीं नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 के भी 9 इनामी नक्सली शामिल हैं। इन सब पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। वहीं कुछ नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। बस्तर आईजी ने कहा कि, बाकी शवों की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्त पूरी होने के बाद और अधिक जानकारी दी जाएगी।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य और कंपनी नंबर 6 के सदस्यों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर DRG, दंतेवाड़ा DRG और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी को अबूझमाड़ इलाके में रवाना किया गया था।