RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक शासकीय कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस सुसाइड नोट में उसने डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। पुरानी बस्ती क्षेत्र में रहने वाले एक शासकीय कर्मचारी ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। उसके पास से ही एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें उसने कलेक्टर ऑफिस के बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में उन्होंने डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़ेंःसूरजपुर में चला बुलडोजर…डबल मर्डर के मुख्य आरोपी का मकान, दो गोदाम ध्वस्त
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक कर्मचारी का नाम प्रदीप उपाध्याय बताया जा रहा है जो कि कलेक्ट्रेट में बाबू के पद पर पदस्थ था।
ये भी पढ़ेंःसाय सरकार का दिवाली गिफ्ट, पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 का रिजल्ट जारी
बहरहाल इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस के लिए अब जांच का विषय यह भी होगा कि कलेक्ट्रेट ऑफिस में वह कौन से अधिकारी थे जिन्होंने जिसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।