JANJGIR. जांजगीर-चांपा से बड़ी घटा सामने आई है। दरअसल, कांग्रेस नेता ने परिवार सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली।जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव पंचराम यादव (66) ने अपनी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), बेटों सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। हालांकि सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने RB अस्पताल में दम तोड़ा है।
वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच तेज कर दी है। जहर खाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि यादव परिवार के चार सदस्यों के जहर सेवन के कारणों का पता नहीं चला है। बड़े बेटे की मौत पहले ही हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया की मृतक के घर की सील कर दिया गया है। FSL टीम बुलाई गई है। जांच के बाद ही पता का कारण पता चलेगा।
ये भी पढ़ें: रेलवे में अब पैरामेडिकल स्टॉफ की भर्ती होगी, इतने पदों के लिए 16 सितंबर से कर सकेंगे आवेदन
पुलिस ने आशंका जताई है कि कर्ज से परेशान होकर कदम उठाया है। आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था। पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी का करते थे। इसके साथ ही बेटों के साथ फेब्रिकेशन का कारोबार शुरू किया था, लेकिन उसमें नुकसान और कर्ज की वजह से पूरा परिवार परेशान था।
ये भी पढ़ें: सितंबर यानी Entertainment…बॉक्स ऑफिस में आएंगी इमरजेंसी, देवारा जैसी फिल्में, जानें रिलीज डेट
जानकारी के मुताबिक पड़ोस की एक लड़की कांग्रेस नेता घर हमेशा आती जाती थी। जब वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके घर गई, तो ताला बंद देखा। इसके बाद पीछे के दरवाजे से जाकर आवाज लगाई। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में लड़की को अनहोनी होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने लोगों को जानकारी दी। शाम करीब 7 बजे पड़ोसी और रिश्तेदार घर के अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उल्टी भी कर रहे थे। लोगों की मदद से उन्हें रात लगभग 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां मौत हो गई।