AMBIKAPUR. सरगुजा जिले के बतौली में स्थित मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, आज यानी 8 सितंबर को काम के दौरान कोयला बंकर गिर गया, जिसमें कई मजदूर दब गए हैं। कई गंभीर मजदूरों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। उनके नाम मनोज और प्रिंस राज बताए जा रहे हैं। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 5 मजदूरों को बाहर निकाला जा सका।
बताया गया कि अभी भी 5-6 मजदूर बंकर में दबे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे में प्लांट प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई, जिसके कारण हादसा हुआ है। हालांकि बंकर में दबे मजदूरों को निकालने के लिए टीम पहुंच गई है और तेजी से राहत कार्य चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई है। हालांकि घायलों की हातल सामान्य बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: कोलकाता दुष्कर्म-हत्या केस: सख्त कार्रवाई नहीं होने से नाराज TMC सांसद का इस्तीफा, CM ममता को भी घेरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे में तीन से चार मजदूर दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्लांट में मैनपाट से लाए गए बाक्साइट का परिशोधन कर एलुमिना बनाया जाता है। बता दें कि सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम करदना में 23 जुलाई 2023 को जन समस्या निवारण शिविर में हंगामा हो गया था। चिरगा के एल्युमिनियम प्लांट के विरोध में करीब एक हजार ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और अधिकारियों को घेर लिया। करीब चार घंटे तक हंगामा हुआ था। इसके चलते शिविर की कार्रवाई भी नहीं हो सकी। ग्रामीणों को शक था कि शिविर के बहाने प्लांट की जनसुनवाई आयोजित की गई थी।
ये भी पढ़ें: Bsc, Msc और Pbbsc नर्सिंग में Admission को केवल चार दिन शेष, जानें पूरी डिटेल्स
गौरतलब है कि सरगुजा जिले के ग्राम चिरंगा में मां कुदरगढ़ी एल्यूमिनियम प्लांट खुलने से पहले भी ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इसे लेकर लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण विरोध करते आ रहे हैं। ग्रामीणों व प्लांट के कर्मचारियों के बीच कई बार विवाद की स्थिति भी बन चुकी है। कई बार ग्रामीणों के द्वारा मुख्यालय में पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया था।