MUMBAI. बॉलीवुड की एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने आ रही है। बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने मिलकर किया है। वहीं जिगरा को डायरेक्ट वासन बाला ने किया है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना की जिगरा सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। इसमें दोनों रोमांस करते दिखंगे। बता दें कि आलिया की अपकमिंग फिल्म जिगरा के टीजर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने सर्टिफाइड करते हुए यूए रेटिंग दी है।

सीबीएफसी की वेबसाइट के मुताबिक जिगरा का टीजर 2 मिनट, 52 सेकंड लंबा है। हाल ही में लोरियल पेरिस ब्रांड ने अपना ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर चुना है। फिल्म को करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन के तरह प्रोड्यूस कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम हैंडल से टीजर की झलक दिखाई है। इसमें एक लड़का और लड़की एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप Delete करने से पहले एक्जिट करना जरूरी, इससे बनेगा नया Admin
इसमें आलिया कह रही हैं कि तुझे मैं कुछ भी होने नहीं दूंगी, कभी भी। इसका कैप्शन भी यही दिया गया है। आलिया भट्ट के साथ फिल्म में वेदांग रैना अहम रोल में देखने को मिलेंगे। फिल्म भाई-बहन के रिश्ते को दिखाएगी। जिगरा में आलिया भट्ट, वेदांग रैना की बड़ी बहन का रोल निभा रही हैं। जिगरा की झलक देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी पोस्ट पर जमकर कमेंट किए हैं और फिल्म के प्रति अपना प्यार जताया है।
ये भी पढ़ें: स्पेशल ट्रेन के नाम पर नहीं वसूलेगा एक्सट्रा किराया, DRM ने हाईकोर्ट को दिया शपथ पत्र, पढ़ें पूरी खबर
इस फिल्म को लेकर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि तो बहन-भाई की कहानी। जहां बहन भाई की जान बचाती है, अच्छी है। एक यूजर ने लिखा कि फाइनली जिगरा का अपडेट, सुपरस्टार आलिया को एक्शन बहन के रूप में देखने के लिए 11 अक्टूबर का इंतजार कर रहा हूं।एक अन्य ने कमेंट किया कि। बेहद एक्साइटेड हूं।
ये भी पढ़ें: सलमान खान की सिकंदर में इस एक्टर की हुई एंट्री, 33000 फीट ऊंचाई पर शूट हुआ यह सीन







































