RAIPUR. हर महीने ट्रेजरी के माध्यम से वेतन जारी करने के साथ-साथ अपनी 6 मांगों को लेकर अब छत्तीसगढ़ के निकाय के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। 184 निकायों के कर्मचारियों ने सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल सुबह से शुरू होकर दिन भर चलेगा। जिसमें सभी कर्मचारी अपने-अपने निकायों की ओर से शामिल होंगे।

दरअसल, वर्तमान में नगरीय निकायों के कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी लंबे समय से ट्रेजरी के माध्यम से वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें ; SBI ने निकाली इतने पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक इस वेबसाइट पर सीधे कर सकते हैं अप्लाई

कई बार आवेदन-निवेदन करने के बाद भी उनकी यह मांग पूरी नहीं होने के बाद अब आर-पार की लड़ाई में आ गए हैं और एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इसके साथ ही 5 अन्य मांगें भी शामिल है।

इस हड़ताल का असर प्रदेशभर के नगरीय निकायों में देखा जा सकता है। बिजली, पानी, और सफाई जैसी मूलभूत सेवाएं इस हड़ताल से प्रभावित हो सकती है। सरकारी कार्यालयों में भी इसका असर देखा जा सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में काम बंद कर धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे है।
ये भी पढ़ें ; सबूतों के अभाव में हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पढ़ें पूरी खबर





































