NEW DELHI. टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी आसान होता जा रहा है। दरअसल निजी क्षेत्र के ऋणदाता फेडरल बैंक ने स्माइल पे (SmilePay) नामक फेशियल पेमेंट सिस्टम शुरू किया है। इससे ग्राहक कैमरे पर केवल मुस्कुराकर पैसों का भुगतान कर सकते हैं। यानी पैसों के लेनदेन के लिए कैश, कार्ड या मोबाइल की भी जरूरत नहीं होगी। SmilePay के तहत 5000 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन और 50 हजार रुपये प्रति महीना ट्रांजेक्शन की लिमिट तय की गई है।

रिलायंस रिटेल और अनन्या बिरला की स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस के सहयोग से चुनिंदा शाखाओं और आउटलेट्स पर इसका इस्तेमाल शुरू हो चुका है। हालांकि, यह अभी पायलट प्रोजेक्ट है। ‘भीम आधार पे’ के प्लेटफॉर्म पर आधारित इस सिस्टम में आधार नंबर से लिंक खाते से पैसे निकालने के लिए बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल किया जाता है। जानकारी के अनुसार, इसके लिए यूआईडीएआई द्वारा सुरक्षित फेशियल रिकग्निशन सिस्टम का उपयोग होगा। अतः इससे लेन-देन सुरक्षित बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: CG में 6 IAS के प्रभार में फेरबदल, अब नए गृह सचिव बने हिमशिखर, इन अफसरों को भी नई जिम्मेदारी

SmilePay के तहत भुगतान की पूरी प्रोसेस दो चरणों में पूरी होगी. फेडरल बैंक के सीडीओ इंद्रनील पंडित ने बताया कि भुगतान के लिए कैश से कार्ड और फिर उससे क्यूआर कोड और फिर उससे वीयरेबल्स और अब भुगतान के लिए बस एक मुस्कान। यह बहुत ही उत्साहित करने वाला अनुभव है। बता दें कि इसका पहला पायलट कुछ खास ब्रांच और आउटलेट पर हुआ है। इसके लिए रिलायंस रिटेल और स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस के साथ कोलेबोरेशन किया गया है।
ये भी पढ़ें: जेल में बंद MLA देवेन्द्र यादव का कांग्रेस में बढ़ा कद, AICC के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए

ऐसे होता है SmilePay से भुगतान?
इसके तहत जब फेडरल बैंक मर्चेंट के पास कोई ग्राहक जाएगा, जिसके मोबाइल में FED MERCHANT एप्लिकेशन होगी, वह आसानी से SmilePay के जरिए भुगतान का विकल्प इस्तेमाल करते हुए भुगतान कर सकेगा। FED MERCHANT APP के जरिए ग्राहक का आधार नंबर डालते ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। मर्चेंट के मोबाइल से ग्राहक का चेहरा स्कैन होगा और वह UIDAI के डेटा के साथ वेरिफाई किया जाएगा। वेरिफाई होते ही भुगतान हो जाएगा और ग्राहक के आधार से जुड़े बैंक अकाउंट से पैसे कट जाएंगे। सफलतापूर्वक भुगतान होते ही एक वॉइस अलर्ट FED MERCHANT APP पर जनरेट होगा, जो मर्चेंट को बताएगा कि भुगतान हो गया है।
ये भी पढ़ें: Google लेकर आ रहा खास App, अब एक ही App में मिलेगी कई सुविधाएं



































