KAWARDHA. छत्तीसगढ़ में केंद्र से मिलकर राज्य सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई कर रही है। इसके लिए आमने सामने के अलावा बातचीत से भी नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इस बीच, कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एमएमसी क्षेत्र के दो पूर्व नक्सलियों को अपने दल में शामिल किया है। अब ये दोनों पूर्व नक्सली कबीरधाम पुलिस में कांस्टेबल के रूप में तैनात होकर समाज की रक्षा करेंगे।
दरअसल, दो पूर्व नक्सलियों की प्रेरक कहानी, राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की सफलता को उजागर करती है। आत्मसमर्पित माओवादी दिवाकर उर्फ किशन उर्फ लिबरू कोर्राम एवं उसकी पत्नी कुमारी उर्फ लक्ष्मी देवे द्वारा शासन की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर 23 जून को जिला आत्मसमर्पण किया था। कोंडागांव का रहने वाला दिवाकर नक्सली संगठन भोरमदेव एरिया कमेटी का सचिव था। कोण्डागांव दलम के सुखराम 2008 में गांव में आया था, जो नक्सली संगठन में जुड़ने की बात बोला तो यह चला गया। इसके काम को देखते हुए कान्हा-भोरमदेव एरिया कमेटी में भेजा गया। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया।
ये भी पढ़ें: BJP में शामिल होने चर्चा के बीच चंपई सोरेन ने X से झामुओ हटाया, दिल्ली में बोले-जहां हैं, वहीं रहेंगे
वहीं, आत्मसमर्पित माओवादी मंगलू बेको उर्फ तीजू अपनी पत्नि राजे उर्फ वनोजा के साथ छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर जिला बीजापुर में आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली मंगलू बेको समर्पण से पहले नक्सली संगठन विस्तार प्लाटून नंबर-03 में पार्टी सदस्य के रूप में करता था। भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सचिव चंद्रहना 05 लोगों के साथ घर आया और बोला कि नक्सली संगठन में शामिल हो जाओ तो मंगलू बेको उर्फ तीजू नक्सल संगठन में शामिल हो गया था। वर्ष-2015 में दक्षिण गढ़चिरौली के 10 नंबर कंपनी के साथ माढ़ आया था। कवर्धा एरिया कमेटी में आने के पश्चात् इसकी पत्नि राजे उर्फ वनोजा से अच्छा जान-पहचान होने के बाद सितम्बर 2019 को शादी कर ली। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर इसके द्वारा अपनी पत्नि राजे उर्फ वनोजा के साथ आत्मसमर्पण किया।
ये भी पढ़ें: बलौदाबाजार हिंसा: 20 अगस्त तक जेल में रहेंगे देवेंद्र यादव, पूर्व CM ने कहा-करारा जवाब मिलेगा
वर्तमान में आत्मसमर्पित नक्सली दिवाकर और मंगलू जिला पुलिस कबीरधाम के साथ जिले के अंदरूनी नक्सल संवदेनशील क्षेत्रों में जिला पुलिस बल/ डीआरजी के साथ नक्सल अभियानों तथा नक्सल आसूचना संकलन का काम कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दिवाकर, जो कि द्वितीय वर्ती कमांडर (DVCM) थे और जिन पर 8 लाख का इनाम था, ने 2022 में आत्मसमर्पण किया था। तीजू जो कि सहायक कमांडर (ACM) था और जिस पर 5 लाख का इनाम था, ने 2021 में हथियार डाल दिए थे।