DELHI. लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी है। देश में अभी तक निर्वाचन आयोग से जो आंकड़े मिल रहे हैं। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार उनकी सीट कम हो सकती है। वहीं बात करें राजधानी दिल्ली की तो वहां पर सात सीटें है जहां पर लगभग सभी में बीजेपी के उम्मदीवार आगे चल रहे हैं। दिल्ली की सबसे चर्चित सीट या कहे हॉट सीट उत्तर दिल्ली की मानी जाती है। यहां पर कांग्रेस से कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ा जबकि बीजेपी से मनोज तिवारी ने चुनाव लड़ा। आंकड़ों के मुताबिक यहां पर बीजेपी आगे बढ़त बनाई हुई है।
बता दें, देश में दिल्ली की सभी सीटे खास मानी जाती है। इनमें सबसे हॉट सीट या चर्चा का विषय उत्तर दिल्ली थी। जहां पर इंडिया गठबंधन के तहत आप व कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन कर कांग्रेस के तरफ से कन्हैया कुमार को टिकट दिया था। निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अभी वे काफी पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रत्याशी अभिनेता व गायक मनोज तिवारी ने बढ़त बनाई है। उन्हें 488026 मत प्राप्त हुए है जबकि कन्हैया कुमार को 371778 मत मिले है जो 116248 मत से पीछे चल रहे हैं।
आप का जादू नहीं चला
दिल्ली में 7 सीटें है वहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार है। इस बार इंडिया गठबंधन के साथ कांग्रेस व आमआदमी पार्टी ने गठबंधन कर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे। कन्हैया कुमार के लिए न सिर्फ कांग्रेस बल्कि आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार किया था इसके बाद भी जो आंकड़े सामने आ रहे हैं। उससे कहा जा सकता है कि आप का जादू नहीं चला।
सभी सात सीटों पर बीजेपी को बढ़त
दिल्ली के सभी सात सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। सिर्फ उत्तर दिल्ली ही नहीं बल्कि चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरपश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व पश्चिम दिल्ली सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
कौन है कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार एक राजनीतिक कार्यकर्ता है जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संध के अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर चुके है। 2021 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और अभी दिल्ली उत्तर से प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके है।