BHILAI. जुनवानी स्थित द बर्गर कंपनी नाम से संचालित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार दोपहर में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी घटना भी टल गई। जिला मुख्यालय के अग्निशमन कर्मचारियों को आग पर काबू करने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।

जिला अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि गुरुवार दोपहर में जुनवानी स्थित द बर्गर कंपनी नाम से संचालित रेस्टोरेंट में अचानक आग गई। विभाग को करीब दो बजे के आसपास इसकी सूचना मिली।

तब तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने की कवायद शुरू की गई। अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि भीषण आग पर सावधानीपूर्वक से एक गाड़ी पानी की मदद से काबू पाया गया।

घटना की सूचना पर पहुंची सुपेला थाना व स्मृति नगर चौकी की पुलिस भी मौजूद रही। हालांकि अभी तक घटना में हुए नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है।

भिलाई के रूंगटा R1 को मिली एएएए रेटिंग।
टल गई बड़ी घटना
बता दें कि जुनवानी क्षेत्र में काफी रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है। कोहका अवंती बाई चौक से लेकर जुनवानी चौक तक करीब 30 से ज्यादा रेस्टोरेंट सहित कई मेडिकल व अन्य दुकानें संचालित हो रही है।

ऐसे में अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।


































