DURG. अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड या आधार कार्ड नहीं बना है तो इसे बनवाने का सुनहरा मौका दुर्ग प्रशासन दे रहा है। जिले भर में 74 स्थानों पर शिविर लगाने की योजना है। यहाँ नए कार्ड के अलावा पुराने आयुष्मान या आधार कार्ड को अपग्रेड भी कराया जा सकेगा।
आज यानी 25 जून को जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आयुष्मान, आधार कार्ड और ई-केवायसी जरूरी है।
बैठक में जिले में कितने लोगों के आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बने हैं, इसकी जानकारी ली गई। इसके बाद कलेक्टर ने जिले के शत-प्रतिशत लोगों के कार्ड बनवाने की बात कही।
कलेक्टर ने कहा कि 10 साल पहले बने सभी आधार कार्ड को अपडेट किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविरों में आधार अपडेशन कार्य की निगरानी के लिए समय समय पर निरीक्षण करने के लिए कहा।
जिले भर में 74 स्थानों पर यहाँ-यहाँ लगेंगे शिविर
कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी विकासखण्डों के विभागों, कलेक्टोरेट, तहसील, बिजली ऑफिस, नगर निगम, शासकीय अस्पताल, शासकीय स्कूल, आधार कार्ड सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं अन्य विभागों सहित कुल 74 स्थानों में आधार अपडेशन एवं आधार कार्ड बनाने का कार्य होगा।
कहाँ कितने शिविर का आयोजन
नगर निगम दुर्ग में 12
जनपद पंचायत दुर्ग में 7
जनपद पंचायत धमधा में 12
जनपद पंचायत पाटन में 14
नगर निगम भिलाई में 13
नगर निगम रिसाली में 2
नगर निगम चरोदा में 3
नगर पालिका कुम्हारी में 3
नगर पालिका अहिवारा में 01
नगर पालिका जामुल में 02
नगर पंचायत धमधा में 02
नगर पंचायत पाटन में 01
नगर पंचायत उतई में 01
नगर पंचायत अम्लेश्वर में 01
बैठक में ये थे शामिल
एडीएम अरविंद एक्का
भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश ध्रुव
सहायक कलेक्टर एम. भार्गव
सीईओ जिला पंचायत अश्विनी देवांगन
अपर कलेक्टर बजरंग दुबे
संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी
एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।