AMERICA NEWS. अमेरिका में सिर्फ अमेरिकी ही नहीं बल्कि विश्व के अलग-अलग देश से भी अप्रवासी वहां पर निवास करते हैं। वहां पर हजारों भारतीय भी अलग-अलग संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सालों से रह रहे अप्रवासियों को अमेरिका में नागरिक बनने की चाह रहती है। ऐसे में अमेरिका चुनाव से पहले नागरिकता देने पर फैसला लेने जा रही है। जानकारी के मुताबिक 5 लाख अप्रवासियों को जो बाइडेन अमेरिका की नागरिकता दे सकते हैं। इसका लाभ भारतीय अप्रवासियों को भी मिलेगा।
बता दें, अमेरिका में नागरिकता के लिए बहुत से लोग सालों से प्रयास कर रहे हैं। कुछ तो वहां रहना चाहते हैं लेकिन वर्किंग परमिट के तहत वहां पर रहते हैं। वहीं बहुत से लोगों ने अमेरिकी नागरिक से शादी की है और उनके साथ रहे हैं। उन्हें आसानी से वर्किंग परमिट और नागरिकता मिल सकती है।
जानकारी के मुताबिक सरकार पैरोल इन प्लेस कार्यक्रम का तकरीबन 5 लाख अप्रवासियों को लाभ मिलेगा और उन्हें अमेरिका की नागरिकता दी जा सकती है। सरकार के इस फैसले से ऐसे लोग जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं उन्हें डिपोर्टेशन से छुटकारा मिल जाएगा।
नागरिकता के लिए है जरूरी शर्तें
इस कार्यक्रम के माध्यम से अप्रवासियों को ग्रीन कार्ड या फिर अमेरिका की नागरिकता देना है। लेकिन इसके लिए भी अप्रवासियों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। इसके बाद ही नागरिकता दी जाएगी।
यह सुविधा केवल उन लोगों को दी जाएगी। जिन्होंने अमेरिकी नागरिक से शादी कर ले और कम से कम 10 वर्ष पूरा कर लिया हो। इससे अप्रवासी भारतीयों व वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।