NEW DELHI. टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब ऑनलाइन पेमेंट भी सरल होता ही जा रहा है। इसके साथ ही Google Pay भी अपडेट हो गया है। Google Pay ने नया फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से पेमेंट करने में काफी आसानी मिलने वाली है, क्योंकि यूजर्स को 3 नए फीचर्स मिलने वाले हैं।
नए फीचर में सबसे शानदार फीचर Buy Now Pay Later का है। क्योंकि यूजर्स को बैंक अकाउंट से बिना पैसे कटवाए ही पेमेंट करने का ऑप्शन दिया जाता है। जानकारी के अनुसार Google Pay में आपको ये आराम से इस्तेमाल करना होगा। यानी आप जब पेमेंट करेंगे तो तुरंत पैसे नहीं देने होंगे।
इसके लिए आप Installment ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी आप धीरे धीरे पेमेंट करेंगे। यानी ये फीचर एक प्रकार से आपके लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेगा। कई लोगों के लिए ये फीचर काफी कमाल का ऑप्शन साबित होने वाला है।
इसके साथ ही Google Pay की तरफ से अन्य फीचर को ऐड किया गया है। इसमें Chrome और Android पर Autofill इनेबल किया जाता है। यानी आप फिंगप्रिंट, फेस स्कैन या पिन का इस्तेमाल करके डिटेल ऑटो फिल कर पाएंगे। इसके बाद आपके लिए पेमेंट करना काफी आसान हो जाएगा।
एक बार ये फीचर इनेबल करने के बाद आपसे ज्यादा सिक्योरिटी सवाल नहीं किए जाएंगे। वहीं, Google की तरफ से कुछ समय पहले ही Wallet ऐप को लाया गया था। ये एक डिजिटल वॉलेट है जिसका काफी लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आप सारी कार्ड डिटेल ऐड कर सकते हैं।
एक बार ऐसा करने के बाद आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसे आप पेमेंट ऐप के साथ कनेक्ट भी कर सकते हैं और इसके बाद आपके लिए पेमेंट करना भी काफी आसान हो जाएगा। ये ऐप ऐसे लोगों के लिए काफी कमाल की साबित होने वाली है जो पेमेंट ऐप पर काफी ध्यान देते हैं।