RAIPUR. आज छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मजदूरों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया। तो वहीं कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी बोरे बासी खाया और सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट किया। इस बीच बोरे बासी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच सियासत भी जमकर हुई।
आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के गांधी मैदान में मजदूरों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया है। साथ ही मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध चौलाई भाजी और आम की चटनी भी खाया।
इसी तरह दूसरी जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने घर में सपरिवार बोरे वासी खाते हुए दिखाई दिए। इसी तरह छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के नेताओं ने बोरे बासी खाकर सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट किया।
अब इस पूरे मुद्दे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ के लोग रोज बोरे बासी खाते हैं। हम एक दिन का दिखावा नहीं करते, हम लोग काटा चम्मच छुरी से बोरबासी नहीं खाते। छत्तीसगढ़ की संस्कृति की बात करने वाले इन कांग्रेसियों ने तो पूरे देश में छत्तीसगढ़ को बदनाम किया है।
वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा हमने सभी कार्यकर्ताओं को बोरे बासी खाने के लिए चिट्ठी लिखी थी। हम सबने आज बोरे बासी खाया, मैंने सुना है सीएम ने भी बोरे बासी खाया है उनका धन्यवाद, कम से कम कांग्रेस की अपील तो उन्होंने मानी। बीजेपी को सद्बुद्धि तो आई।
वही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा रमन सरकार के दौरे से ₹5 में भरपेट भोजन मजदूरों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा मैं भारत सरकार में 2 साल लेबर मंत्री के रूप में कार्य किया हूं। मैं गांव का रहने वाला हूं, श्रमिकों की समस्या हम समझते हैं इतना कोई नहीं समझ पाएंगे। ये झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं।
कुल मिलाकर चुनावी समय में कांग्रेस और भाजपा नेता बोरे बासी खाकर आम मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच अच्छी बात यह भी है कि दोनों पार्टी के नेताओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खान-पान को बढ़ाने की दिशा में एक साथ नजर आए।