DANTEWADA. दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में पुलिस और सुरक्षाबालों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। दंतेवाड़ा में एक इनामी समेत 5 नक्सली गिरफ़्तार किए गए हैं। ये सभी नक्सली अरनपुर इलाक़े में सक्रिय थे। DRG और CRPF की टीम की कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है।

वहीं इसके पहले आज बीजापुर में नक्सल संगठन से तौबा कर 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण हैं। आत्मसमर्पण करने वाले 9 नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपयों का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने DIG CRPF और SP बीजापुर के समक्ष समर्पण किया है।

बता दें कि जनवरी से लेकर अब तक 2024 में बीजापुर में कुल 180 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। तो वहीं 76 नक्सलियों ने समर्पण किया है। यह जानकारी जितेंद्र यादव, Sp बीजापुर ने दी है।

इसके पहले 10 मई को बीजापुर जिले के पीडिया के जंगलों में चली मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। घटनास्थल से हथियार समेत 12 शव भी बरामद किए गए थे। हालाकि कि ग्रामीणों ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताया था और कहा था कि तेंदूपत्ता संग्रहण कर रहे ग्रामीणों को मार दिया गया है। वहीं पुलिस ने इसे नक्सलियों की साजिश करार दिया है।

वहीं बीजापुर के 30 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जतायी है। सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि माओवादी की विचारधारा से क्षुब्ध होकर और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीजापुर के 30 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

इसमें से कई इनामी भी रहे हैं। माओवाद के काले साए से रक्षा के लिए हमारी सरकार हर संभव और हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है।





































