BHILAI. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में बड़ा झटका लगा है। क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने करीब 1 हजार से ज्यादा लोगों के साथ भाजपा ज्वाइन किया है। सांसद विजय बघेल ने पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया है।
भिलाई में आयोजित एक कार्यक्रम में आज क्रीडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। भिलाई दुर्ग लोकसभा का क्षेत्र है जहां भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल ने कांग्रेस नेताओं का पार्टी का गमछा पहनकर स्वागत किया है। बता दें की हाउसिंग बोर्ड में भव्य तरीके से भाजपा प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इसके पहले आज पेंड्रा मैं कांग्रेस पार्टी को झटका लगा था जब जनपद उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही कांग्रेस जिला अध्यक्ष को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा । मरवाही में आज समर्थकों के साथ बीजेपी में भी शामिल हो गए हैं। जीवन राठौर जिले में कई वर्षों से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं ।