BIJAPUR. बस्तर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा आज बीजापुर दौरे पर रहे। इस दौरान कवासी लखमा ने भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप पर जुबानी हमला बोला। लखमा ने महेश कश्यप को राजाओं का कैंडीडेट बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसलिए केदार कश्यप, दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी सहित बस्तर के चुने हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद मुझे मिलेगा।
अपने बेबाक बयानों के चर्चित पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने आज बीजापुर में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भाजपा के प्रत्याशी को राजाओं का कैंडीडेट करार दिया।
उन्होंने महेश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और बस्तर महाराज कमलचंद भंजदेव के इशारे पर चलने वाला करार दिया।
कवासी लखमा ने बताया कि महेश कश्यप को टिकट मिलने से भाजपा नेताओं में नाराजगी है।
लखमा ने कहा कि बस्तर के बड़े नेता क्या महेश कश्यप के लिए दरी बिछाएंगे जो कभी भाजपा का झंडा नहीं लगाया।
इसीलिए मंत्री केदार कश्यप, दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी सहित बस्तर के चुने हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों का मुझे आशीर्वाद मिलेगा। बता दें कि कवासी लखमा बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं
और उनका सामना भाजपा के महेश कश्यप से होना है।