RAIPUR. छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार ने चार नए IAS दिए हैं। LBSNA मसूरी से ट्रेनिंग के बाद पहली नियुक्ति इनकी छत्तीसगढ़ में हुई है। जारी सूची के अनुसार अनुपमा आनंद, सहायक कलेक्टर रायपुर बनाए गए हैं। एम भार्गव, सहायक कलेक्टर दुर्ग, तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर बिलासपुर और दुर्गा प्रसाद को सहायक कलेक्टर जांजगीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसे लेकर छत्तीसगढ़ सीएमओ ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है ”छत्तीसगढ़ को मिले चार नए आईएएस, राज्य शासन द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के 4 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी।’
बता दें कि राज्य शासन ने बीते दिन ही बड़े स्तर पर आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानान्तरण किया था। एक तरफ जहां 6 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। तो वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया था। कई जिलों के संयुक्त, डिप्टी, अपर कलेक्टर बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम इस आशय के आदेश जारी किए थे।