RAIPUR. छत्तीसगढ़ NSUI के संयुक्त महासचिव निखिल बघेल के खिलाफ रायपुर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 20 वर्षीय युवती ने डीडी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता बीबीए की पढ़ाई के साथ नीट की तैयारी कर रही है। निखिल ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी है। इधर निखिल ने छात्रा के खिलाफ थाने में ब्लैकमेल करने की शिकायत की है।

डीडीनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए चंगोराभाठा निवासी NSUI नेता निखिल बघेल से युवती की जान पहचान हुई थी। पीड़िता हर रोज सुबह जिम जाया करती थी, वहां निखिल भी आने लगा और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपी निखिल बघेल खुद को पूर्व मुख्यमंत्री का भतीजा भी बताता है।

एक फरवरी को निखिल ने पीड़िता को वॉट्सएप पर मैसेज कर मिलने को कहा। शाम करीब 7.20 बजे पीड़िता निखिल से मिलने गई, तब उसने बताया कि सुंदरनगर में उसका The Buzz नाम से कैफे है। वहीं चलकर बात करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि निखिल पर भरोसा कर उसके साथ चली गई। उसने कैफे ना ले जाकर अपने घर ले गया और उसके बाद बेडरूम ले जाकर जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता से निखिल ने वादा किया कि शादी करूंगा। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजन को दी। जिस पर डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर निखिल बघेल ने छात्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। छात्रा उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांग रही थी।

जब उसने पैसे देने से इनकार किया तब उसने रिपोर्ट दर्ज करवा दी। एएसपी लखन पटले ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।




































