RAIPUR. लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को फिर झटका मिलने वाला है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दो पूर्व विधायक भाजपा का दामन थामने वाले हैं। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगे। जिन दो पूर्व कांग्रेसी विधायकों के भाजपा में शामिल की चर्चा है उनमें धरसींवा के पूर्व विधायक विधान मिश्रा और बलौदाबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा शामिल हैं। गुरुवार शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यक्रम भी रखा गया है।
बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) की टिकट से प्रमोद शर्मा ने 2018 के विधानसभा चुनाव जीता था। चुनाव पिछले साल विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। बलौदाबाजार से प्रमोद शर्मा की जगह शैलेष नितिन त्रिवेदी को उम्मीदवार बनाया गया था। विधानसभा चुनाव में शैलेष नितिन त्रिवेदी को हार गए। वहीं विधान मिश्रा पुराने कांग्रेसी रहे हैं। वो धरसींवा से 1998 में चुनाव जीते थे।
सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि राजनीतिक के साथ कुछ सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां भी भाजपा का दामन थामने वाले हैं। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की मौजूदगी में इनका भाजपा प्रवेश होगा। हालांकि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कहना है कि कोई नेता भाजपा में शामिल नहीं होगा। यह सब निराधार हैं। अब शाम तक इंतजार करना होगा कि सोशल मीडिया में चल रही बातों में कितनी सच्चाई है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। प्रमोद शर्मा कांग्रेस के ही नेता थे, लेकिन बाद में वह अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी में चले गए थे, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद एक बार फिर प्रमोद शर्मा के पार्टी छोड़ने की चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस में टूट जारी है।