RAIPUR. छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक 13 अधिकारियों को मंत्रालय से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपर, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं एक महिला अधिकारी दिव्या वैष्णव अवर सचिव बनाई गई हैं।
पूर्व की भूपेश बघेल सरकार के दौरान यह सभी 14 अधिकारी सामान्य प्रशासन में पदस्थ किए गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। कुछ अफसरों को नक्सल क्षेत्र तो कुछ अफसरों को मैदानी इलाकों में पदस्थ किया गया है। दुर्ग संभाग के जिलों में किसी को नहीं भेजा गया है।