RAIPUR. छत्तीसगढ़ के सरकारी (Govt) कॉलेजों में भर्ती होने जा रही है। प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग शासकीय कॉलेजों में लैब टेक्नीशियन के 260 पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह परीक्षा व्यापमं के जरिए आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। Online आवेदन 18 फरवरी तक किए जा सकते हैं। जबकि आवेदन में त्रुटि सुधार 19 फरवरी से 21 फरवरी तक होगा।
प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती के लिए पिछले साल अक्टूबर में विज्ञापन जारी किए गए थे। बता दें कि प्रदेश में 285 शासकीय कॉलेज हैं। इनमें लैब टेक्नीशियन 1204 पोस्ट स्वीकृत है। वर्तमान समय में 567 पद भरे हैं और 637 खाली हैं।

इन पदों के लिए ये योग्यता जरूरी
इस पोस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक उपाधि के साथ संबंधित प्रयोगशाला का विषय जैसे, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बॉटनी, जियोग्राफी, होमसाइंस, एंथ्रोपाेलॉजी, साइकोलॉजी, जियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, सैन्य विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी में से किसी एक विषय का स्नातक स्तर पर अनिवार्य विषय के रूप में होना आवश्यक है।

ऐसे बांटा गया नंबरों को, इस बार माइनस मार्किंग भी
उच्च शिक्षा प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती की परीक्षा 100 नंबर की होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। यानी गलत जवाब पर नंबर कंटेंगे। परीक्षा के लिए सिलेबस भी जारी किया गया है। इसके अनुसार सामान्य विज्ञान से 60 नंबर के प्रश्न आएंगे। इनमें बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, होमसाइंस और पर्यावरण विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसी तरह सामान्य अध्ययन जैसे, भारत का भौतिक, आर्थिक और सामाजिक भूगोल। छत्तीसगढ़ का इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान के अलावा अन्य से भी 20 नंबर के 20 प्रश्न आएंगे। इसी तरह कंप्यूटर की सामान्य जानकारी से भी 20 नंबर के सवाल आएंगे।



































