RAIPUR. कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में अगर रोहिंग्या मुसलमान हैं तो बीजेपी सरकार उन्हें सामने लेकर आए। अपने बयान में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने भाजपा को चुनौती दी है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने चुनौती देते हुए कहा, कि प्रदेश में रोहिंग्या को बसाने का BJP ने मुझ पर आरोप लगाया था।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा, कि अब BJP सरकार आ गई है। वो बताए कि कितने रोहिंग्या मुसलमान है? उन्होंने कहा कि ये तो बस राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के तुष्टीकरण की राजनीति करने के आरोप पर अकबर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इस झूठी कहानी का सहारा लेते हैं और इस बार भी यही हुआ है।
भाजपा ने इस चुनाव में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर कवर्धा में झूठ फैलाया, कहा गया कि बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों को अवैध रूप से कवर्धा में बसाया गया है।
अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि भाजपा बताए कितने रोहिंग्या मुसलमान बसाए गए, उन्हें… pic.twitter.com/wM0C6xsL7l— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) December 19, 2023
मोहम्मद अकबर ने कहा कि ”भाजपा ने इस चुनाव में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर कवर्धा में झूठ फैलाया, कहा गया कि बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों को अवैध रूप से कवर्धा में बसाया गया है।अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि भाजपा बताए कितने रोहिंग्या मुसलमान बसाए गए, उन्हें पकड़िए और बाहर करिए”
बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी ने प्रचंड़ जीत हासिल की है। वहीं, सत्ता में फिर से वापसी का सपना देख रही कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से पार्टी के नेता एक तरफ नाराज हैं तो वहीं, हार का जिम्मेदार भी एक दूसरे को ठहरा रहे हैं। हार के बाद कई कार्यकर्ताओं के विवादित बयान भी सामने आए थे, जिसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया था। इसी बीच अब मोहम्मद अकबर ने भाजपा को टारगेट किया है।