RAIPUR. कांग्रेस पार्टी ने डॉ विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों पूर्व विधायकों को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। वहीं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है।
बता दें कि पूर्व विधायकों की बैठक कुछ देर पहले ही विनय जायसवाल के घर चल रही थी। इसे लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई थी। वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर हार का ठीकरा फोड़ा था। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने संज्ञान लेकर निष्कासन की कार्यवाही की है।
पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को कांग्रेस की ओर से पहले ही कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने जवाब देने की जगह में खुद ही टीएस सिंहदेव पर कांग्रेस पार्टी को हराने का ठीकरा फोड़ दिया था। बृहस्पत सिंह ने कुमारी सैलजा पर भी हीरोइन की तरह फोटो खिंचाने और टीएस सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कराने का आरोप लगाया था।
वहीं विनय जायसवाल ने प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव पर दो किस्तों में 7 लाख रुपए टिकट दिलाने के नाम पर लेने का आरोप लगाया था। टीएस सिंहदेव पर यह भी आरोप था कि वे सरगुजा में अपने ही चहेतों को टिकट दिलाने का काम किया था। और अप्रत्यक्षरूप से भाजपा को लाभ पहुंचाने को भी आरोप इन विधायकों ने लगाया था।