RAJNANDGAON. राजनांदगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान रमन सिंह ने एक्जिट पोल के अनुमान के बीच छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। रमन सिंह ने राजनांदगांव विधान सभा सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों रुपए बांटे लेकिन यहां के मतदाताओं को वे खरीद नहीं पाए।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है। इसका संकेत एक्जिट पोल से स्पष्ट हो चुका है। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की 15 सीटों से बढ़ते क्रम में सीटों की संख्या 48 दिखा रही जो बढ़कर 52 से 55 तक पहुंचेगा।
वहीं कांग्रेस की सीटें 69 से घटती जा रही है। मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए रमन सिंह ने कहा कि वे पहले 75 पार की बात कर रहे थे, लेकिन अब 50 से 57 की बात कर रहे हैं। कांग्रेस का डाउन फाल हो रहा है ये खुद स्वीकार कर रहे हैं। वहीं रमन सिंह ने राजनांदगांव विधान सभा सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों रुपए बांटे लेकिन यहां के मतदाताओं को वे खरीद नहीं पाए। उन्होंने कहा कि इस बार वे पिछले से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर रहे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान यदि भाजपा का धर्म कार्ड चला होगा तो भाजपा जीतेगी नही तो हम जीतेगे के सवाल पर उन्होने कहा कि भाजपा का विकास का क्रम चलता है मोदी जी का नाम चलाता है। उन्होने कहा कि राजस्थान मे डबल इंजन की सरकार बनेगी । राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा मतगणना अभिकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करते हुए डॉक्टर रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को मतगणना से संबंधित कई टिप्स दिये।
छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार को लेकर दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। विधान सभा चुनाव के मतगणना को सिर्फ दो दिन बचे हैं ऐसे में परिणामों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। ठंड के बीच सियासी पारा चढा़ हुआ है। इसी बीच एक्जिट पोल के आंकड़ों ने दोनों ही पार्टियों की धड़कने तेज कर दी हैं।
राजनादगांव प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और राजनादगांव विधान सभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डा रमन सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और मतगणना कार्य में नियुक्त पार्टी के एजेंटों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। डॉ रमन सिंह भाजपा कार्यालय में मतगणना एजेंटों के प्रशिक्षण बैठक में सम्मिलित होने पहुंचे थे।