RAJNANDGAON.छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर यानी की आज हो रहा है। इसमें 20 विधानसभा सीटों पर मतदान किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की किस्तम में जीत होगी या हार यह ईवीएम मशीन में कैद हो गया।
बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार है। इनके किस्मत का फैसला तो 3 दिसंबर को आएगा। लेकिन इससे पूर्व 7 नवंबर को मतदान किया गया। जिसका फैसला चुनाव के परिणाम आने पर पता चलेगा। माना जाता है कि राजनांदगांव में रमन सिंह की जय तय होती है। लेकिन जब तक चुनाव के परिणाम नहीं आते जीत का फैसला नहीं हो सकता है।
मुख्यमंत्री के करीबी है राजनांदगांव में कांग्रेस के प्रत्याशी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ किसान नेता गिरिश देवांगन यहां से मैदान में है। जो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को टक्कर देंगे। इस चुनाव के विषय में माना जा रहा है कि कांग्रेस के उम्मीदवार की भी लोकप्रियता काफी है जिसके चलते बीजेपी को आसानी से जीत मिलना संभव नहीं लग रहा है। क्योंकि बीजेपी व कांग्रेस दोनों ही इस सीट पर खुद की जीत हासिल करने की उम्मीद जता रहे है।
डॉ.रमन का गढ़ माना जाता है राजनांदगांव
राजनांदगांव को डॉ.रमन सिंह का गढ़ माना जाता है। जब से मुख्यमंत्री के रूप पद ग्रहण किया था तब से ही राजनांदगांव से चुनाव में जीत दर्ज कर रहे है। इसलिए यहां को रमन सिंह का गढ़ माना जाता है।