DONGARGARH. आज एक तरफ जहां जिला मुख्यालय राजनांदगांव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी गरज रहे थे वहीं दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिना रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकडीह में हुई। जहां नड्डा ने भूपेश सरकार को भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने चावल घोटाला, गौठान घोटाला, गोबर घोटाला, सट्टा घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला किया है। भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को छला है, इस बार कांग्रेस की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी एक भी ईंट विकास का नहीं गीना सकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर विकास की ईंट पर अपना नाम दर्ज करवा सकती है।
भाजपाध्यक्ष ने कहा कि छतीसगढ़ को पांच साल से ग्रहण लगा हुआ है। ग्रहण को हटाने की जरूरत है। कांग्रेस ने पांच साल में केवल भ्रशाटाचार किया है। कांग्रेस की सरकार खुद का विकास करती है और भाजपा जनता का विकास करती है। भूपेश ने 12 लाख से ज़्यादा आवास पीएम आवास में नहीं बनने दिए। भूपेश ने गरीबों के मकान को बनने से रोक। इसलिए ऐसे सरकार को घर बैठाओ। केंद्र सरकार ने उज्वला, नल जल योजना का लाभ दिलाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के बारे में नहीं सोचती है। वह केवल अपने बारे और संगठन के बारे में सोचती है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकड़ीह गांव में भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर के चुनाव प्रचार में शामिल हुए, इस दौरान ठेलकड़ीह के बाजार चौक में उनकी सभा हुई, सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार घोटालों की सरकार है। चावल घोटाला, गौठान घोटाला, गोबर घोटाला, सट्टा घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला इस सरकार ने किया है। भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को छला है, इस बार कांग्रेस की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का बखान भी किया।
नड्डा ने कहा कि भाजपा रिपोर्ट कार्ड की सरकार है। जो कहती है, वो करके दिखाती है। मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ घर बनाने के लिए तय किया, इनमें से साढ़े 3 करोड़ घर बना भी दिए। छत्तीसगढ़ में भी 14 लाख से अधिक घरों को सेंक्शन किया, लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने 12 लाख घर नहीं बनने दिए। आज भारत, ब्रिटेन को पछाड़कर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। जब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है फिर भी भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी तरह आज अति गरीबी भारत में एक प्रतिशत से भी कम रह गई है।
भूपेश बघेल सरकार छलिया सरकार है
अभी पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आए थे तो उन्होंने यहां 27 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसी तरह रायपुर डेमो का शुभारंभ किया। जगदलपुर और दंतेवाड़ा में डबल लाइन प्रोजेक्ट का श्रीगणेश किया। इस तरह विकास की कई परियोजनाओं का यहां शुभारंभ किया। भूपेश बघेल सरकार ने महतारी दुलार योजना के तहत 500 रुपए हर महीने देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। भूपेश बघेल सरकार छलिया सरकार है, यह कहती कुछ है और करती कुछ और है। भूपेश सरकार ने 2,161 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। इसी तरह चावल घोटाला, गोठान घोटाला, कोयला घोटाला, बालू घोटाला, ट्रांसफर घोटाला, आंगनबाड़ी के साड़ी खरीदी में घोटाला जैसे कई बड़े-बड़े घोटाले किए। ये घोटालों की सरकार है।