RAIPUR. राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारी के पद हेतु तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है क्योंकि तीसरी काउंसलिंग प्रक्रिया भी अब शुरू होने जा रही है।

इसके लिए अभ्यर्थी 18 सितंबर 2023 से 20 सितंबर 2023 रात 11:59 तक पोर्टल पर लॉगिन कर शामिल हो सकते हैं। वेबसाइट पर प्रदर्शित श्रेणीवार कटऑफ अंक के अंदर आने वाले सभी अभ्यर्थी उक्त तिथि एवं समय तक ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर अपने पदस्थापना के लिए संस्था का चुनाव कर सकते है।

इसमें यदि कोई अभ्यर्थी किसी पद के लिए दिए गए ऑप्शन में से सभी विकल्पों को नहीं भरता है तो उसके द्वारा भरी गई अंतिम संस्था के पश्चात् उपलब्ध अन्य ऑप्शन को पोर्टल द्वारा रेन्डमली भर दिया जावेगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी निरंतर संचालनालय की वेबसाइट http://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपनी लॉगिन आईडी चेक करते रहें।






































