TIRANDAJ.COM. सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कार्यालय, परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना जशपुर, जशपुर-02 लोदाम और मनोरा 2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर 08वीं, 12वीं पास इच्छुक अभ्यर्ती 18 अगस्त 2023 तक डाक स्पीड पोस्ट के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या
महिला एवं बाल विकास विभाग जिला जशपुर (छ.ग.) के कुल 29 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें से जशपुर के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 पद, आंगनबाड़ी सहायिका के 07 पद, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 03 पद हैं। वही मनोरा 02 के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 03 पद, आंगनबाड़ी सहायिका के 07 पद, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद है। साथ ही जशपुर 02 लोदाम के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 03 पद, आंगनबाड़ी सहायिका के 03 पद निर्धारित किये गए हैं।

इतनी होगी आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए, तो वहीं अधिकतम आयु सीमा 44 वर्ष तय की गई है। साथ ही योग्यता की बात करें, तो उम्मीदवारों को 8वीं/12वीं पास होना अनिवार्य किया गया हैं।

महत्वपूर्ण दस्तावेज
-10वीं/12वीं की अंकसूची
-जन्म तिथि प्रमाण पत्र
-पासपोर्ट साइज फोटो
-पहचान पत्र
-जाति प्रमाण पत्र
-निवास प्रमाण पत्र
-मूल निवास प्रमाण पत्र
-रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र

ऐसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन, आवेदन की स्क्रीनिंग, प्रमाण पत्रों के अंको, लिखित / कौशल / साक्षात्कार, स्कील टेस्ट, मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। वही चयनित होने पर उम्मीदवारों को प्रति माह 4,500 रुपय से लेकर 12,000 रुपय तक की सैलरी दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला जशपुर (छ.ग.) की ऑफिसियल साइट https://jashpur.nic.in/ में जाकर उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकता हैं।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को A-4 साइज के सादे कागज में भिन्न पदों के लिए नाम,पता लिखकर आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म को 18 अगस्त 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत” बाल विकास सेवा परियोजना जशपुर, लोदाम और मनोरा 02 के पते कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं।





































