RAIPUR. छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनितिक पार्टी अपने जीत की तमाम कोशिश में लगी हुई है। वहीं इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के इस्तीफा को मंजूरी दे देने की खबर सामने आ रही है।
राजीव शर्मा ने बीते शनिवार को PCC चीफ को अपना इस्तीफा भेजा था। जिसके बाद आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे मंजूरी दी है। इस बात की सूचना पार्टी के मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दी है।
इस्तीफा बना सियासी गरियारों में चर्चा का विषय
बता दें की राजीव शर्मा के इस्तीफा देने और उसे स्वीकार किए जाने के बाद सियासी गरियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इसको लेकर तमाम तरीके की चर्चाएं चल रही है। कहा जा रहा है कि राजीव शर्मा और दीपक बैज के बीच विवाद की स्थिति बन चुकी है। बात तो यह भी सामने आरही है कि बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के कारण ही राजीव शर्मा ने इस्तीफा दिया है।
इस्तीफा में कही ये बात
PCC चीफ को भेजे अपने इस्तीफा में राजीव शर्मा ने लिखा था कि वह नौ साल से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब किसी अन्य साथ को इस पद पर मौका देना चाहिए। बताते चले कि कांग्रेस की उदयपुर में हुई संकल्प शिविर में एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला तय किया गया था।
साथ ही यह भी तय किया गया था कि एक व्यक्ति अधिकतम पांच वर्ष तक पद पर रहेगा और राजीव शर्मा इन दोनों मापदंडों के हिसाब से पद पर नहीं रह सकते थे। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक जगदलपुर शहर अध्यक्ष के रुप में शर्मा का कार्यकाल करीब नौ वर्ष का हो चुका था। इसके अलावा वह इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी हैं। चर्चा है की इसी कारण उन्होंने जिला अध्यक्ष का पद छोड़ा है।
ये बने जिला अध्यक्ष के दावेदार
राजीव शर्मा के इस्तीफा की वजह से खाली हुए जगदलपुर शहर जिला अध्यक्ष के पद के लिए 10 से ज्यादा दावेदार खड़े हो गए हैं। वहीं इनमें कई पीसीसी चीफ दीपक बैज के कुछ करीबी भी हैं। दावेदारों में मुख्य रुप से सुशील मौर्य, प्रकाश अग्रवाल और जतिन जायसवाल के नाम चर्चा में है। ये तीनों ही दीपक बैज के करीबी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा गौरनाथ नाग, यशवर्धन राव और अनवर खान के नाम भी इस पद के लिए शामिल है।