RAIPUR. रक्षाबंधन त्योहार के पहले पुलिस कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। अलग-अलग जिलों के कुल 116 ASI को SI पद पर प्रमोट किया गया है। इस प्रमोशन आदेश में दुर्ग जिले के 10 सहायक उप निरीक्षक को भी लाभ मिला है। फिलहाल सभी को प्रमोशन दी गई है. हालांकि इन्हें कहां का SI बनाया गया है, इसका आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
दुर्ग जिले में इन पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन
इस प्रमोशन आदेश में दुर्ग जिले के 10 सहायक उप निरीक्षक शामिल है। इनमें थाना छावनी से पदस्थ अजय कुमार सिंह ,अंजोरा चौकी प्रभारी देवशरण सिंह, सुपेला थाने से वीपत राम साहू, रजनीकांत दीवान। वहीं यातायात विभाग में पदस्थ उमाकांत यादव, रोशन लाल बघेल नंदिनी थाना ,गणेश राम साहू, दाऊ राम देशलहरा, अमलेश्वर थाना, कोतवाली दुर्ग से आदो राम साहू ,राधे लाल व शामिल है ।
देखें लिस्ट