BHILAI. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और भिलाई के महापौर नीरज पाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्ड का दौरा किया। वार्डो में पहुंचकर वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया, साथ ही लोगों से भेंट मुलाकात कर सबका खैरियत जाना। वहीं वार्ड में हो रही समस्याओं की जानकारी भी ली। साथ में भूमि पूजन करके विकास कार्यों का शुभारंभ करवाया।
मंगलवार की सुबह विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल सेक्टर 8 वार्ड 68 पहुंचे। जहां भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया था। एचएससीएल कॉलोनी के पास सड़क समीकरण किया जाना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाएं और निर्माण कार्य की शुभारंभ किया गया। इसके बाद वार्ड के नागरिकों से भेंट मुलाकात कर उनका हाल जाना और वार्ड में हो रही परेशानियों के बारे में जाना।
जो कहा था वह करके दिखाया – विधायक देवेंद्र यादव
इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों से कहा कि हमने जो कहा था वह करके दिखाया है। बता दे की, विधायक यादव पिछले दिनों भेंट मुलाकात के लिए आए थे। तब वार्ड वासियों ने वार्ड से जुड़ी समस्या उन्हें बताए थी। उन सब समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिसमें सड़क बनाने की मांग की गई थी। जिसका भूमि पूजन किया गया और काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं महापौर नीरज पाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लगातार शहर के सभी वार्ड में विकास कार्य करवा रहे है। जनता की मांग पर बेड मिंटन कोर्ट से लेकर तालाबो का सौदर्यीकरण, सड़क,नाली, रोड के विकास कार्य किए गए है।
वार्ड 69 का किया निरीक्षण
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल वार्ड 69 हॉस्पिटल सेक्टर 9 पहुंचे। जहां वे वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का उन्होंने निरीक्षण किया। वहीं सड़क 9 और 10 में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इसके अलावा विधायक देवेंद्र यादव वार्ड 40 छावनी मंगल बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड के नागरिकों से भेंट मुलाकात की बारी-बारी से सभी से मिले और सब कुशल क्षेम जाना साथी पहले से जो घोषणा के तहत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उनका निरीक्षण किया.