KANKER. कांकेर जिले के थाना कोयलीबेडा के केसोकोडी गांव में एक वर्दी धारी शव मिला है। जिसकी पहचान नक्सली मानु दुग्गा के रूप में की गई है। मानु दुग्गा विगत काफ़ी सालो से नक्सल संगठन PLGA Platoon No-17 के लिए काम कर रहा था।

खबरों के मुताबिक, नक्सली संगठन के लोगों द्वारा साथी मानु की हत्या कर उसका शव गांव के पास लाकर फेक दिया गया। मृतक वर्तमान में किसकोड़ो एरिया समिति का सदस्य था।

शव के पास एक पर्चा भी बरामद हुआ है। पर्चे में यह बात लिखी गई है कि, मृतक संगठन में महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यव्हार करता था जिस वजह से संगठन के लोगों ने ही अपने साथी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।


































