DURG. दुर्ग नगर निगम की टीम अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची तभी लोगों ने उनपर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने जब लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने ने पुलिस से भी झूमा झटकी कर दी। इन सब को देखते हुए निगम की टीम ने कार्रवाई बीच में रोक दी, और वापस लौट गई।
दुर्ग नगर निगम के सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान अपनी टीम के साथ सोमवार दोपहर वार्ड 34 सरस्वती नगर स्थित कुंदरापारा में अवै कब्जाधारियोंध का निर्माण तोड़ने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने वहां अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया, इससे नाराज लोगों ने वहां पड़े ईंट-पत्थरों से टीम पर हमला कर दिया। वहीं महिलाओं ने निगम टीम के साथ गाली-गलौज भी की है।

इन सब के बाद जब महिला पुलिस बल ने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके साथ ही भी झूमा झटकी की। वहीं बस्ती के लोगों ने पुलिस और निगम की टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मामले को बढ़ता देख भवन अधिकारी ने कार्रवाई रोक दी और इसके बाद वे वापस लौट गए।

सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कुंदरापारा में 12 लोगों ने शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया है। जिसके बाद निगम ने उन लोगों को तीन बार निर्माण हटाने का नोटिस दिया था। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि उन्हें एक ही बार नोटिस मिला था। अफसरों की मुताबिक जितने भी लोग यहां रह रहे हैं उनको अटल आवास या बॉम्बे आवास में शिफ्ट किया जाएगा उसके बाद यहां से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।




































