RAIPUR. छत्तीसगढ़ में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। दिन में जबरदस्त गर्मी तो वहीं शाम को तेज अंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को राजधानी का तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के सबसे गर्म जिले की बात करें तो पहले स्थान पर महासमुंद और धमतरी जिला है। इन दोनों जिलों का तापमान 43 डिग्री के उपर दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के कई स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने के भी आसार जताई गई हैं। राजधानी रायपुर की बात करें तो आज यहां देर शाम गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
रविवार को रायपुर जिले का तापमान 40.6 दर्ज किया गया है। वहीं दुर्ग जिले का तापमान 36 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा धमतरी में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं महासमुंद में 42.9, जांजगीर में 42.7, रायगढ़ में 42.4, बलौदाबाजार में 42.2 और राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।