RAIPUR. राजधानी रायपुर के मठपुरैना इलाके के पार्षद चंद्रपाल धनगर को महिलाओं ने बेदर्दी से पीटा हैं। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें उपचार के लिए फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
दरअसल, मठपुरैना के बीजेपी पार्षद चंद्रपाल धनगर बकरी व गायों का व्यवसाय करते हैं व उनकी देख-रेख भी खुद हे करते हैं। यह उनका पैतृक धंधा है जो सालों से चला आ रहा हैं। आज सुबह जब वे मवेशियों को देखने गए इस दौरान वहां 30 से 40 महिलाएं आ गई। महिलाएं पार्षद पर बकरी चोरी करने का आरोप लगते हुए उनसे विवाद करने लगी। इसके बाद विवाद मार-पीट में बदल गया। महिलाओं ने अपने साथ लाये लाठी और डंडो से पार्षद को खूब पीटा। पार्षद अपनी जान बचाने के लिए गोदाम के अंदर जाकर छुप गए।
पार्षद ने अपने समर्थकों व परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद सभी वहां आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद पार्षद को इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। पार्षद ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार बेरिया ने बताया कि, बीजेपी पार्षद चंद्रपाल का मवेशियों का व्यवसाय है। कुछ लोग आज सुबह अचानक उनके गोदाम आ गये और उनपर बकरी चोरी का आरोप लगाने लगे। इस बीच दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो गई जिसमें पार्षद घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अपराध कायम किया है वही आगे की कार्यवाई की जा रही है।