RAIPUR. विधानसभा चुनाव नासदिक है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव को लेकर सक्रीय हो चुकी है। आज भारतीय जनता पार्टी ने चन्द्रपुर विधान सभा के नए प्रभारी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस जिम्मेदारी को सुशांत शुक्ला को सौंपा है। बता दें इसे पहले भी सुशांत शुक्ला को पार्टी की ओर से कई जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
इसके अलावा सुशांत शुक्ला लगातार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्यरत रहे है। जैसे ‘स्वच्छता’ इसमें भी शुक्ला ने राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी निभाई थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन को छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी का भी दायित्व सौपा है।
देश में चर्चित युवा नेता सुशांत
बता दें सुशांत के संगठनात्मक कुशलता से परिचित शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व में हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र एंव आंध्र प्रदेश जैसे राज्य का भाजयुमों का प्रभार सौंपा गया था। साथ ही सुशांत गुरु घासीदास वि.वि.की छात्र राजनीति में मुखर और निर्भीक आवाज़ बनें रहे और देश के विभिन्न हिस्सों मे होने वाले चुनावों मे अपने प्रबंधन कौशल का लोहा मनवा चुके है।