NEW DELHI. हाल ही में दिल्ली मेट्रो में बिकनी गर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दिख रही लड़की बहुत अश्लील कपड़े पहनकर सफर कर रही थी। इसके बाद से सोशल मीडिया में दिल्ली मेट्रो काफी तेजी से ट्रेंड करने लगा था। अब दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दो महिलाएं सीट के लिए आपस में झगड़ती दिखी हैं। इसके बाद एक महिला ने दूसरी महिला को अपशब्द कहते हुए उसकी आंखों पर पेपर स्प्रे यानी काली मिर्च के पाउडर का स्प्रे डाल दिया। दिल्ली मेट्रो के अंदर की फाइट वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना थोड़ी पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। मेट्रो के अंदर का यह फाइट सीन यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो की खास बात यह है कि इसमें दो महिलाओं सीट को लेकर आपस में भिड़ गई थीं।जिसके बाद एक महिला को दूसरी महिला पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि इससे दूसरी महिला की आंखों में जलन होने लगी और वह तिलमिला कर रह गई। आमतौर पर महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए पेपर स्प्रे अपने साथ लेकर चलती हैं। मगर, महिला ही दूसरी महिला पर इसका इस्तेमाल करेगी, वो भी सीट के लिए, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा।
इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को करीब नौ लाख व्यूज मिल गए हैं। साथ ही तीन हजार यूजर्स ने इसे लाइक किया है।
one more scene in Delhi metro pic.twitter.com/iQn9VJkvtI
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) April 1, 2023
वीडियो पर यूजर्स ने कई रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा ‘भारत नया-नया अमीर हो रहा है, कोई भी खुद को किसी से कम नहीं समझ रहा, जिसका यह परिणाम है।’ एक अन्य ने कमेंट कर लिखा ‘दिल्ली मेट्रो में यह सामान्य है, यहां तक कि डीएमआरसी भी जानती है कि यह सामान्य और कानूनी है।’