DURG. राष्ट्र रक्षा महासम्मेलन एवं घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग में किया गया। जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 100 परिवारों की घर वापसी विधि विधान से कराई गई। लगातार 03 दिनों से चल रहे आयोजन के आज समापन कार्यक्रम में घर वापसी कर रहे लोगों का पवित्र माने जाने वाले गंगा जल से पैर धोकर सम्मान किया साथ ही उन्हें हिन्दू धर्म में वापस आने पर बधाई दी गई।
विभिन्न हिन्दू संगठनों ने लिया हिस्सा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न हिन्दू संगठनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें सभी राजनीतिक संगठन के लोग शामिल थे। घर वापसी होने वाले लोगों को विधिवत पूजा-पाठ हवन कराकर अपने धर्म के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई गई। तीन दिवसीय इस आयोजन में रोजाना अलग-अलग क्षेत्रो, जिलों के लोगों को घर वापसी कराई गई। सदियों से किसी कारणवश अपना धर्म परिवर्तन किये लोगों को अपने धर्म में वापस होकर संतुष्टि हुई।

आपको बता दें प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि उनके पिता स्व दिलीप सिंह जूदेव ने इसकी शुरुआत कई वर्षों पहले की थी। आज उनके इस कार्य को वे आगे बढ़ा रहे हैं जिसमें लोगों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। वहीं आयोजन की मुख्य आयोजक डॉ मानसी गुलाटी ने इस कार्यक्रम की तुलना अंग्रेजों के समय की गुलामी से करते हुए कहा कि असली आजादी हमें अब मिली है। इस आजादी को एक जुटता के साथ बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी हैं। डॉ मानसी गुलाटी गायनिक सर्जन के साथ ही एक समाज सेविका हैं जो लगातार समाज से जुड़े ऐसे बेहतरीन आयोजन करते रहती है।





































