RAIPUR. गर्मी का मौसम के आने के साथ ही मच्छरों ने एक बार फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। रात को सोते हुए कानों में भिन्न-भिन्न की आवाज परेशान करती है, तो शाम के समय बाहर निकलना बैठना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मच्छरों को भगाने के लिए लोग मॉस्किटो कॉइल से लेकर क्रीम तक सब कुछ ट्राय करते हैं।
मगर, क्या आपको पता है कि कुछ पौधों को अपने बगीचे में लगाकर आप मच्छरों से निजात पा सकते हैं और वह भी फ्री में। इसमें सबसे कारगर मोगरा यानी लैवेंडर, पुदीना, बेजिल, रोजमैरी और गेंदे का पौधा होता है। जानिए इनमें ऐसा क्या होता है, जो मच्छरों को दूर भगाता है।
मोगरा का पौधा: लैवेंडर की खुशबू जहां आपको सुकून देगी, वहीं मच्छरों को घर से बाहर खदेड़ देगी। लिहाजा, मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए बगीचे में आप में लैवेंडर लगा सकते हैं। आप चाहें, तो लेवेंडर ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं भटकेंगे।
पुदीने का पौधा: गर्मियों में पुदीने का इस्तेमाल चटनी बनाने, गोलगप्पे के पानी में किया जाता है। यह शरीर को ठंडक देती हैं। वहीं, इसकी पत्तियों का इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के लिए भी होता है। घर के बगीचे में पुदीने का पौधा मच्छरों को घर में घुसने नहीं देगा।
गेंदे का पौधा: गेंदे के पौधे में पायरेथ्रम नामक पदार्थ होता है, जिसकी महक से मच्छर कोसों दूर भागते हैं. इसका इस्तेमाल कीड़े भगाने वाली दवाईयों में भी किया जाता है. मच्छरों को भगाने के लिए खिड़की और दरवाजों के पास गेंदे का पौधा लगा सकते हैं।
बेजिल का पौधा: बेजिल के पौधे में नेचुरल कीटनाशक पदार्थ पाए जाते हैं। इससे मच्छर घर में नहीं आएंगे। बेजिल के पौधे को भी आप अपने घर में लगा सकते हैं।
रोजमेरी का पौधा: रोजमेरी की महक सूंघते ही मच्छरों की खुशबू भी मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है. इसके चलते मच्छर रोजमेरी की फ्रेग्नेंस के नजदीक नहीं आते हैं।