DURG. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ‘भेंट-मुलाकात’ कार्यक्रम के तहत लोगों से मुखातिब होने जिला दुर्ग पहुंचे। उन्होंने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में लोगों से संवाद किया। इससे पहले उन्होंने तमाम शासकीय योजनाओं पर लोगों से संवाद किया। यहां से पहले वे दुर्ग जिले के निकुम और ग्राम तिरगा में विभिन्न कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

लोगों से किया संवाद
यहां रिसामा की उर्वशी चंद्राकार ने कहा कि वे आधे एकड में खेती करती है और उनका करीब 20 हजार रुपए का कर्जा माफ हुआ है। इसे सुनकर CM बघेल ने कहा कि पहली हितग्राही महिला है यह सबसे अच्छी बात है कि आज बात की शुरुआत महिला हितग्राही से हुई।
सुनाई स्वरचित कविता
मुख्यमंत्री से संवाद कार्यक्रम के दौरान थानेश्वर साहू ने स्वरचित कविता सुनाई। थानेश्वर लंबी कविता सुनाई और शहीद मुकेश साहू की प्रतिमा स्थापित की जाए। इसे स्वीकार करते हुए CM ने कहा हम पांच लाख रुपए देंगे। देवेंद्र कुमार वैष्णव ने कहा कि मैं रसमड़ा से हूं, औद्योगिक इलाका होने की वजह से कृषि जमीन नहीं है। उद्योग समूह हमें नौकरी नहीं दे रहे है। मुख्यमंत्री ने इस बारे में कलेक्टर से पूछा तो कलेक्टर ने बताया कि लगातार प्रबंधन से बैठक ली गई है। उद्योग अधिकारी से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या स्थिति है, अधिकारी ने स्थिति बताई। उन्होंने बताया कि एक हजार 37 लोगों को रोजगार मिला चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर आपको रोजगार पा चुके लोगों की सूची प्रदान करेंगे और सारी समस्याओं का समाधान होगा। बोरीगारका के रमेश कुमार गजपाल ने कहा कि सवा लाख का धान बेचा और इससे हार्वेस्टर खरीदा है।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितने किसानों की ऋण माफ हुआ है। इस पर बहुतों ने हाथ उठाकर एक स्वर में हामी भरी। मुख्यमंत्री ने पूछा किस-किस के बैंक खाते में राजीव गांधी न्याय योजना का पैसा आया। मुख्यमंत्री ने शहीद लोकेश साहू की मूर्ति स्थापना के लिए पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया। महिला किसान उर्वशी चंद्राकर ने कहा कि 20 हजार का कर्जा माफ हुआ है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र अद्वितीय निरंकारी ने कहा कि मुझे इस योजना का बड़ा फायदा हुआ है। महंगे स्कूल की 80,000 के फीस से छुटकारा मिली है और स्कूल को CBSE बोर्ड करने की मांग की।

मुख्यमंत्री द्वारा हाटबाजार क्लिनिक योजना के बारे में जानकारी लेने पर उतई की राशि बंजारे उतई ने कहा कि मैं इस योजना से स्वस्थ हुई हूं। शशि ने कहा कि उसके भाई का नीट में अंबिकापुर कॉलेज में सलेक्शन हुआ है, जहां 70 हजार रुपए लग गए। कर्ज काफी है कुछ लोगों ने मदद की तो मेरी सहायता हुई। भाई का प्रॉब्लम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई लाख रुपए मदद करेंगे। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के बारे में सीएम द्वारा पूछे जाने पर सरस्वती ने कहा कि मेरे बेटे का लक्ष्य का आंगनबाड़ी में चेक कराया तो वजन कम मिला। फिर आंगनबाड़ी में गर्म दूध, केला आदि खाद्य सामग्री मिली, अब स्वस्थ है। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 78 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण भी किया। इससे पहले ग्राम निकुम पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हेलीपैड पर ग्रामीणों ने समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा पर किसानों ने 20-20 रुपए के नोटों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया।

मिली सौगात
साथ ही ग्राम नगपुरा में नए डिग्री कॉलेज और ग्राम रसमडा में नए ITI की घोषणा। ग्राम पुरई में खेल अकादमी (तैराकी और खो-खो) शुरू की जाएगी। शासकीय उतई महाविद्यालय में आठ अतिरिक्त कमरों का होगा निर्माण। मरोदा, कुथरेल, बिरेझर और हनोदा के शासकीय हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन होगा। ग्राम खोपली और मुंडेरा में स्कूल खोला जाएगा। ग्राम पुरैना और ग्राम कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम और ग्राम पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय शुरू किया जाएगा। ग्राम मतवारी और उमरपोटी में शासकीय भवन बनेगा। नगपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड में अपग्रेड किया जाएगा। सर्व समाज के लिए मांगलिक प्रांगण बनवाया जाएगा। पुरई शासकीय विद्यालय के लिए नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। ग्राम पुरैना, रसमड़ा, मचांदूर, कोलिहापुरी और कातरो में नए पशु औषधालय की शुरुआत की जाएगी।



































