DURG. दुर्ग जिले से इस वक़्त हत्या की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुराणी रंजिश के चलते होली के दिन दो गुटों में मारपीट हो गयी। सभी आरोपी नशे में धुत थे। पुलिस को सूचना मिलत ही पुलिस जांच में जुट गई। घटना के आधे घटे के अंदर मुख्य आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी करके कर लिया है।
मामला दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। यहां राजीव नगर खुर्सीपार निवासी 38 वर्षीय सेवक राम निषाद और मोची मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय शुभम राजपूत के बीच पहले से ही विवाद था। आज दोनों ही अपने-अपने गुटों के साथ थे। साथ ही शराब के नशे में धुत थे। आज फिर दोनों में विवाद हुआ और वह विवाद इतना बढ़ गया कि सेवक राम निषाद ने शुभम राजपत पर चाकू से वार कर दिया.जिससे शुभम राजपूत की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने गहन जांच करते हुए आधे घंटे से कम समय ें में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।