DURG. छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में जुट गई हैं। सभी नेता अपने भाषणों के माध्यम से एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, खुद को सही और विपक्षी नेताओं को गलत बताने में अपनी पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं। इन सब बातों के बीच जनता किस नेता को कर रही है पसंद, और किसे नकारने का बना लिया है मन। इसका जवाब गोलमोल न देते हुए, आम जनता तक सीधा सच पहुंचाने के उद्देश्य से तीरंदाज शुरू कर रहा है अपने यूट्यूब चैनल tirandaj पर तीरंदाज पोल।
इसमें जनता से जुड़े मुद्दों के तीखे सवालों पर सीधा जनता का लिया जाएगा पक्ष ताकि जनता का इस चुनाव में किस ओर है झुकाव इस बात का पता चल सके। जवाबों को नही घुमाया जा सकेगा अब गोल, क्योंकि सवालों को सीधे पूछेगा तीरंदाज पोल।
23 मार्च 2023 को हुए tirandaj_poll में हमारा सवाल था कि 2023 विधानसभा चुनाव में आप वैशाली नगर विधानसभा से किसे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं ? जिसके विकल्प A) मुकेश चंद्राकर, B) तुलसी साहू, C) नीरज पाल, D) अन्य थे। इस पोल का नतीजा 24 मार्च 2023 को सामने आया. जिसमें मुकेश चंद्राकर को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जनता ने पहली पसंद बनाया है। तो वहीं कांग्रेस महापौर नीरज पाल को चौथे पर रखा है।
दरअसल तीरंदाज पोल में सबसे अधिक मुकेश चंद्राकर को 62% वोट मिले हैं, तो वहीं तुलसी साहू को 16 प्रतिशत वोट मिला है। तीरंदाज पोल के नतीजे में सबसे कम वोट महापौर नीरज पाल को मिला है इन्हे मात्र 06% वोट मिला है। तीरंदाज पोल के नतीजे में एक तरह से जनता ने नीरज पाल को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सिरे से नकार दिया। इन्हें अन्य से भी कम वोट मिला है, तीरंदाज पोल में जनता ने अन्य को 16 % वोट दिया है।
देखें नतीजे
तीरंदाज पोल के नतीजे ने स्पष्ट कर दिया है कि 2023 विधानसभा चुनाव में जनता वैशाली नगर विधानसभा से कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी के रूप में देखना चाहती है। तो वहीं महापौर नीरज पाल को सबसे कम वोट देकर जनता ने एक तरह से इन्हें विधायक प्रत्याशी के लिए सिरे से नकार दिया है।