DURG. छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में जुट गई हैं। सभी नेता अपने भाषणों के माध्यम से एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, खुद को सही और विपक्षी नेताओं को गलत बताने में अपनी पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं। इन सब बातों के बीच जनता किस नेता को कर रही है पसंद, और किसे नकारने का बना लिया है मन। इसका जवाब गोलमोल न देते हुए, आम जनता तक सीधा सच पहुंचाने के उद्देश्य से तीरंदाज शुरू कर रहा है अपने यूट्यूब चैनल tirandaj पर तीरंदाज पोल।

इसमें जनता से जुड़े मुद्दों के तीखे सवालों पर सीधा जनता का लिया जाएगा पक्ष ताकि जनता का इस चुनाव में किस ओर है झुकाव इस बात का पता चल सके। जवाबों को नही घुमाया जा सकेगा अब गोल, क्योंकि सवालों को सीधे पूछेगा तीरंदाज पोल।
20 मार्च 2023 को हुए tirandaj_poll में हमारा सवाल था कि 2023 विधानसभा चुनाव में आप दुर्ग शहर विधानसभा से किसे भाजपा प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं ? जिसके विकल्प A) जितेन्द्र वर्मा, B)जीत हेमचंद यादव, C)सरोज पाण्डेय, D) अन्य थे। इस पोल का नतीजा 22 मार्च 2023 को सामने आया. जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा विधायक प्रत्याशी के लिए जनता की पहली पसंद साबित हुए, तो वहीँ वर्तमान सांसद सरोज पाण्डेय को सबसे कम वोट मिले और वो चौथे स्थान पर रही, इनसे ज्यादा वोट जनता ने एनी को दिया है.

दरअसल जनता से जितेन्द्र वर्मा को सबसे अधिक 50% वोट मिले हैं और वो दुर्ग शहर विधानसभा से जनता की पहली पसंद के रूप में सामने आये हैं. तो वहीँ जीत हेमचंद यादव को 19% वोट मिले हैं. तीरंदाज पोल के नतीजे में सबसे हैरान करने वाली बात ये सामने आई कि वर्तमान सांसद सरोज पाण्डेय को सबसे कम 15 प्रतिशत वोट मिले हैं इनसे ज्यादा वोट जनता ने अन्य को दिया है.
देखें नतीजे
आपको बता दें अन्य को कुल 16% वोट मिले हैं. तीरंदाज पोल के नतीजे ने स्पष्ट कर दिया है कि जो नेता खुद बहुत दिग्गज समझते हैं उन्हें जनता ने एक तरह से सिरे से नकार दिया है.





































