DURG. दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर में पुरानी पानी टंकी की राइजिंग पाइप लाइन में इंटर कनेक्शन का कार्य 10 फरवरी 2023, शुक्रवार को किया जाएगा। इस सुधार कार्य के चलते जल आपूर्ति सेवा को शट डाउन किया जा रहा है। इसलिए दुर्ग के 35 वार्डो में जल आपूर्ति सेवा प्रभावित रहेगी। लोगों की मांग के अनुसार इन क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
दुर्ग नगर पालिका निगम के जल विभाग अनुसार इस सुधार कार्य के चलते वार्ड क्र. 17 औद्योगिक नगर (उत्तर), वार्ड क्र. 18 औद्योगिक नगर (दक्षिण), वार्ड क्र. 19 शहीद भगत सिंह (दक्षिण), वार्ड क्र. 20 शहीद भगत सिंह (उत्तर), वार्ड क्र. 21 तितुरडीह, वार्ड क्र. 22 स्टेशनपारा, वार्ड क्र. 08 तकियापारा, वार्ड क्र. 09 स्वामी विवेकानंद वार्ड, वार्ड क्र. 10 शंकर नगर (पश्चिम), वार्ड क्र.11 शंकर नगर(पूर्व), वार्ड क्र. 12 मोहन नगर (पश्चिम), वार्ड क्र. 13 मोहन नगर (पूर्व), वार्ड क्र. 23 दीपक नगर, वार्ड क्र. 05 मरारपारा, वार्ड क्र. 42, कसारीडीह (पश्चिम), वार्ड क्र. 43 कसारीडीह (पूर्व), वार्ड क्र. 44, बाबा गुरूघासीदास वार्ड, वार्ड क्र. 45 पद्मनाभपुर (पश्चिम), वार्ड क्र. 46 पद्मनाभपुर (पूर्व), वार्ड क्र. 30 तमेरपारा, वार्ड क्र. 31 आपापुरा, वार्ड क्र. 32 बांम्हणपारा, वार्ड क्र. 33 चंडीमंदिर, वार्ड क्र. 34 शिवपारा, वार्ड क्र. 35 रामदेव मंदिर, वार्ड क्र. 36 गंजपारा, वार्ड क्र. 37 आजाद वार्ड, वार्ड क्र. 38 मिलपारा, वार्ड क्र. 39 कचहरी वार्ड, वार्ड क्र. 24 आमदी मंदिर, वार्ड क्र. 25 गायत्री मंदिर, वार्ड क्र. 26 संतराबाड़ी, वार्ड क्र. 27 पोलसायपारा, वार्ड क्र. 28 पचरीपारा और वार्ड क्र. 29 अस्पताल वार्ड में जल आपूर्ति सेवा प्रभावित रहेगी।
नागरिकों को होने वाली इस असुविधा के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकर और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने खेद प्रकट करते हुए कहा है कि किसी भी जगह पानी की समस्या नही होने दी जाएगी। जहां से भी पानी की डिमांड आएगी, वहां टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी। साथ ही अपील करते हुए कहा है कि नल खुलने पर पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लें।