Tirandaj.com. देश में ट्रांसजेंडर कपल के घर किलकारी गूंजने वाली है। ऐसे माना जा रहा है कि देश का यह पहला कपल होगा जो प्रेग्नेंट है। केरल के कोझिकोड में रहने वाले ट्रांसजेंडर कपल के घर बच्चा होने जा रहा है। कपल जिया और जाहद माता-पिता बनने जा रहे है। इसमें से जाहद आठ महीने की गर्भवती है। कपल ने माता-पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में साझा कर बाकायदा फोटो भी शेयर किया है।
– फुल मनोरंजन और मुहब्बत में लबरेज, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म सुन-सुन मया के धुन का धांसू प्रमोशन शुरू हो गया है। तो तैयार हो जाए नेक्स्ट लेबल एंटरटेनमेंट के लिए।
कपल का दावा है कि मार्च में वह माता-पिता बन जाएंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों पिछले करीब तीन साल से साथ रह रहे है। डांसर जिया पावल ने अपने इंस्टाग्राम में फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘उनके साथी जाहद अब आठ महीने की गर्भवती है’। आगे लिखा कि हम माता-पिता बनने के अपने सपने को साकार कर रहे है। जिया ने कहा कि आठ महीने का भ्रूण अब (जाहद के) पेद में है।
गौरतलब है कि जिया एक पुरुष के रूप में पैदा हुई थी, जो अब महिला के रूप में ट्रांस हो चुकी है। जबकि जाहद एक महिला के रूप में जन्म लिया था, जो अब एक पुरुष में ट्रांस हो चुकीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रांस कपल ने जेंडर परिवर्तन के लिए सर्जरी का सहारा लिया था। बताया जाता है कि जिया ने एक पुरुष के रूप में जन्म लिया था, जबकि जाहद ने एक स्त्री के रूप में जन्म लिया था। दोनों ने बाद में सर्जरी के माध्मय से अपने जेंडर बदल लिया। जिया एक स्त्री बन गई और जाहद एक पुरुष। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सर्जरी के दौरान जाहद के गर्भाशय व कुछ अंगों को हटाया नहीं गया, जिसकी वजह से वो गर्भवती हो पाई।