TIRANDAJ.COM .सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इस सूर्य ग्रहण की साधना में विशेष मान्यता है। कहा जा रहा है कि इस साल 4 ग्रहण पड़ेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हो सकते हैं। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास ने बताया कि साल का पहला सूर्य ग्रहण खगरास सूर्य ग्रहण होगा। जानिए किस राशि के जातक पर इस सूर्य ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ सकता है।
सूर्य ग्रहण तिथि 2023
साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक होगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल भी बताया गया है, जो सूर्य ग्रहण से पहले शुरू हो जाएगा और इसकी अवधि 12 घंटे की होगी।
हालांकि, भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए भारत में सूतक काल नहीं रहेगा। सूर्य ग्रहण को ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, न्यूजीलैंड और दक्षिणी महासागर में देखा जा सकेगा।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है। इस दिन सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में रहेंगे। लिहाजा, सूर्य ग्रहण का मेष राशि पर विशेष प्रभाव रहेगा। इस राशि के लोगों के करियर में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
साथ ही इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना होगा और जोखिम भरे कार्यों से भी बचना होगा। सूर्य ग्रहण के बाद आर्थिक मामलों और करियर को लेकर भी आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों की नाराजगी के साथ-साथ आपको अपेक्षित पदोन्नति और लाभ नहीं मिलने से मानसिक परेशानी भी हो सकती है। वैसे देवगुरु बृहस्पति के आपकी राशि में आने से आपको थोड़ी राहत मिलेगी और जीवन में संतुलन बना पाएंगे।