RAJNANDGAON. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की पहाड़ी स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर में तेंदुआ विचरण कर रहा है। तेंदुए का पहाड़ी पर स्थित सीढ़ी में घूमते देखा जा सकता है। यहां लगे सीसीटीवी में तेंदुए की गतिविधियां कैद हो गई है।
एक जगह तो तेंदुआ कुत्ते को ताक रहा है वहां शातिराना ढंग से कुत्ते के पीछे दौड़ते हुए भी देखा जा सकता है। लेकिन आगे चलकर तेंदुए ने कुत्ते पर हमला किया या नहीं यह कहा नहीं जा सकता क्योंकि सीसीवीटी के दायरे में जहां तक रोशनी है वहां तक उस कुत्ते के पीछे भागता देखा जा सकता है कुछ दूरी पर आगे अंधेरा होने के कारण आगे की गतिविधियां कैमरे में कैद नहीं हो पाई।
यहां तेंदुए के दिख जाने के बाद से मंदिर समिति के लोगों से लेकर आसपास व्यापार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग दहशत में है। साथ ही आसपास घूमने से लोग डर रहे है।
जबकि सीसीटीवी वायरल होने के बाद से डोंगरगढ़ आने वाले और मां बम्लेश्वरी के भक्तों में तेंदुए के विचरण की जमकर चर्चाएं हो रही है।
गौरतलब है कि राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में स्थित पहाड़ी के शिखर पर मां बम्लेश्वरी का मंदिर है। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते है। साथ ही यह क्षेत्र महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से लगा हुआ है। वहीं यहां घनघोर जंगल है और जंगल तीन राज्यों तक फैला है। इसलिए जंगलों जानवरों की यहां आने की सूचना कई बात मिलते रही है।