AMSTERDAM. अगर आपने भी अपने घर में डॉगी पाला हुआ है, तो आपको पता होगा कि अगर आप उसे अटैंशन नहीं देंगे, तो वह कितने नखरे करता है। कई बार तो वह गुस्सा भी दिखाता है और कई बार आगे-पीछे दौड़ता है, तो कई बार बिना वजह ही भौंकता रहता है।
मगर, नीदरलैंड की एक महिला ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है, उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। जब डॉगी की मालकिन ने उस पर ध्यान नहीं दिया, तो गुस्से में उसने सुरंग खोदना शुरू कर दिया। इस वीडियो को ट्विटर पर @buitengebiden नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।
इस कुत्ते के व्यवहार को देखकर आप दंग रह जाएंगे। उसने गुस्से में चार घंटे तक घर में ही सुरंग खोद दी। आखिर में जब उसकी मालकिन ने इसे देखा, तो उनके होश ही उड़ गए। उन्होंने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो बहुत तेजी से वायरल हो गया है। इसे अब तक 27 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
कुत्ते की हरकत से हैरान रह गए
वायरल वीडियो में कुत्ते ने वाकई अपने कारनामों से सबको हैरान कर दिया। उसने घर के अहाते में सुरंग बनाकर खोद डाला। महिला जब वहां पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। इसके बाद उन्होंने इस कुत्ते की 4 घंटे की मेहनत का वीडियो अपने कैमरे में कैद किया। जहां आप देख पाएंगे कि कैसे उसके पंजों ने गड्ढा खोदकर सुरंग बना दी।
No way.. 😂 pic.twitter.com/BVxiUD4NdZ
— Buitengebieden (@buitengebieden) February 20, 2023
हालांकि, इसकी वजह से पूरा आंगर और आस-पास की दीवार भी गंदी हो गई। फिर तो न चाहते हुए भी मालकिन का ध्यान उसकी मेहनत और उस पर ही गया, तब उनको चैन मिला। इसके बाद वह शांत होकर बैठ गया। हालांकि, इस दौरान वह काफी थके हुए भी नजर आया और हो भी क्यो न। उसने बिना फावड़े और कुदाल के इतनी लंबी और गहरी सुरंग जो खोद दी थी।